फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP: Seven year old girl murdered by slitting her throat in Badaun, father alleges misdeed

UP : बदायूं में सात साल की बच्ची की गला काटकर हत्या, खंडहरनुमा मकान में मिला शव, पिता को दुष्कर्म की भी आशंका

Sat, 19 Oct 2024 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 04:11 AM IST
सार

शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची का शव खंडहरनुमा एक मकान में पड़ा मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में कपड़े से लिपटा हुआ था। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
UP: Seven year old girl murdered by slitting her throat in Badaun, father alleges misdeed
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिल्सी इलाके में सात वर्षीय बच्ची की गला काटकर और सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची का शव खंडहरनुमा एक मकान में पड़ा मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में कपड़े से लिपटा हुआ था। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के पिता ने बताया कि बेटी शुक्रवार दोपहर दुकान से सामान खरीदने गई थी। रात करीब आठ बजे तक वह घर नहीं लौटी। कुछ देर बाद किसी ने सूचना दी कि एक मकान में बच्ची का शव पड़ा है। 
विज्ञापन


वहीं घटना से नाराज लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा भी शुरू कर दिया। सूचना पर थाना बिसौली, मुजरिया, उघैती के अलावा एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पिता की शिकायत पर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed