फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP REDCROSS Award by DM Anita Shrivastav

डीएम अनिता श्रीवास्तव को यूपी रेडक्रॉस अवार्ड

Mon, 08 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 08 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
UP REDCROSS Award by DM Anita Shrivastav
dm - फोटो : amar ujala
-राज्यपाल ने लखनऊ में सम्मानित किया
विज्ञापन

उत्कृष्ट समाज सेवा तथा अग्निपीड़ितों को तत्काल आपातकालीन राहत के लिए बदायूं की डीएम अनिता श्रीवास्तव को राज्यपाल राम नाईक ने यूपी रेडक्रॉस अवार्ड 2016-17 से सम्मानित किया है। सोमवार को लखनऊ के कैसरबाग स्थित रेड क्रॉस सोसायटी भवन में सोयायटी के जनक हेनरी डूनेंट के जन्मदिन को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

डीएम अनिता श्रीवास्तव को यह अवार्ड जनपद देवरिया में उनके कार्यकाल के दौरान अग्निकांड के पीड़ितों को उनकी आवश्यकतानुसार रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में त्वरित मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की वजह से दिया गया। इससे वहां का जन जीवन जल्द से जल्द सामान्य हो सका। अनिता श्रीवास्तव जब जनपद देवरिया में डीएम के पद पर कार्यरत थी, तब वहां गर्मी और तपन के मौसम में गेहूं के खेतों में लगी आग गांव तक पहुंचने से भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे तथा कई लोग घायल भी हुए थे। डीएम ने सूचना मिलते ही गंभीर रोगियों तथा घायलों को तात्कालिक प्रभाव से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी को अपने व्यक्तिगत प्रयासों से 1240 यूनिट ब्लड की व्यवस्था कराई, इससे गंभीर बीमारियों में कई लोगों को जीवनदान मिला। अग्निकांड में न केवल घर जले बल्कि ग्रामीणों के कपड़े और जरूरत का अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया था। डीएम ने रेड क्रॉस सोसायटी और अन्य एनजीओ की सहायता से सप्ताह भर भोजन तथा कपड़े वितरण का शिविर लगाकर पीड़ितों को खाना एवं कपड़े उपलब्ध कराए, वहीं दूसरी ओर बर्तन, राशन, मच्छरदानी, चटाई आदि सामग्री देकर सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed