फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Up Nutrition actionable There will be a lack of cohesion

हौसला पोषण क्रियान्वित होने  में सामंजस्य की रहेगी कमी

Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  कादरचौक।
अमर उजाला ब्यूरो  कादरचौक। Updated Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Up Nutrition actionable There will be a lack of cohesion
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आंगनबाड़ी और ग्राम प्रधानों में मचेगी खीचतान
आगनबाड़ी केंद्रों पर भेजे घी और दूध के पैकेट

गर्भवती महिलाओं और अतिकुपोषित बच्चों को इससे बचाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की जा रही महत्वाकांक्षी हौसला पोषण योजना के क्रियान्वयन में सामंजस्य की कमी रहेगी। क्योंकि इस योजना का संचालन ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी वर्कर के द्वारा किया जाएगा। इन लोगों में सामंजस्य की कमी की वजह से योजना प्रभावित होगी। 

प्रत्येग गांव में ग्राम प्रधान के द्वारा गर्भवती महिलाओं को पका हुआ भोजन दिया जाएगा, जिसे तैयार कराने की जिम्मेदारी भी प्रधान की होगी। इसमे मिड डे मील के मेन्यु के अनुसार भोजन और मौसमी फलों को भी दिया जाएगा। प्रत्येक गर्भवती महिला के भोजन पर औसतन 18 रुपये खर्च होंगे। ग्राम प्रधान इसको परिषदीय स्कूलों में बनवाएंगे। मेन्यू में दूध और दही हेतु पीसीडीएफ इकाई के द्वारा मिलेगा। सात माह से तीन वर्ष तक के अतिकुपोषित बच्चों को दूध, घी, मौसमी फल भी दिए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी मुख्य सेविका और आंगनबाड़ी वर्कर की होगी।  दुग्ध विकास विभाग नोडल अधिकारी डीपी यादव ने एक सप्ताह के लिए सूखा पाउडर दूध और घी के पैकेट सभी आंगनबाडी केंद्रों पर भेज दिए गए हैं। ब्लाक कादरचौक में 2513 गर्भवती महिलाएं और 613 अतिकुपोषित बच्चों की संख्या है। प्रधान और आंगनबाड़ी के संयुक्त खाते के माध्यम से यह योजना चलेगी, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में कई कार्यकत्री प्रधान के साथ खाता संचालन करने में परेशानी समझ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed