{"_id":"69309092a22b970709048979","slug":"up-board-number-of-candidates-increased-in-high-school-decreased-in-intermediate-badaun-news-c-123-1-sbly1001-152102-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में बढ़े, इंटर में परीक्षार्थी घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में बढ़े, इंटर में परीक्षार्थी घटे
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 को लेकर जिले में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार जिले में संभावित 99 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है, वहीं इंटरमीडिएट के छात्रों की संख्या कम हुई है।
जिले में वर्ष 2024-25 में हाईस्कूल के 35,583 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जबकि इंटर में 32,013 विद्यार्थियों ने नाम दर्ज कराया था। इस वर्ष हाईस्कूल में पंजीकरण बढ़कर 37,369 हो गए हैं यानी 1,786 विद्यार्थियों की बढ़ोतरी हुई है।
दूसरी ओर इंटरमीडिएट में पिछले वर्ष के मुकाबले 1,437 छात्रों की कमी हुई है और इस वर्ष पंजीकरण घटकर 30,576 रह गया है। हाईस्कूल में हुई बढ़ोतरी और इंटर में आई गिरावट के बावजूद जिले में कुल परीक्षार्थियों की संख्या में 98 विद्यार्थियों की हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब जिले में हाईस्कूल और इंटर मिलाकर कुल 67,945 विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। जिले में बढ़ते हाईस्कूल के परीक्षार्थी संकेत देते हैं कि माध्यमिक स्तर पर शिक्षा के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ रही है, जबकि इंटर में आई गिरावट पर विभाग अध्ययन कर रहा है कि किन कारणों से पंजीकरण कम हुआ है।
हाईस्कूल में परीक्षार्थी बढ़े हैं, इंटर में कम हुए हैं। कुल मिलाकर गत वर्ष की अपेक्षा जिले में 98 परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आने वालों सालों में इसमें और अधिक सुधार किया जाएगा। -लालजी यादव, डीआईओएस