फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Board: Evaluation from today, monitoring will be done from Lucknow

यूपी बोर्ड : मूल्यांकन आज से, लखनऊ से रखी जाएगी नजर

Sat, 16 Mar 2024 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation from today, monitoring will be done from Lucknow
बदायूं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो जाएगा। पहली बार लखनऊ और जिलास्तर पर बने मॉनिटरिंग कक्ष से इसकी निगरानी की जाएगी। साथ ही केंद्रों पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जाए सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर चार सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर 16 से 31 मार्च के बीच में 145 उप प्रधान परीक्षक (डीएचई) और 1407 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन को लेकर बोर्ड कार्यालय ने निर्देश दिए हैं। कहा कि मूल्यांकन का कार्य सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा। इस अवधि में सभी केंद्राें पर वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसी कैमरे सक्रिय रहने चाहिए। कोई भी शिक्षक या कर्मचारी मोबाइल केंद्रों पर नहीं ले जाएंगा। अगर कोई ले जाता है तो मूल्यांकन कक्ष में जाने से पहले सभी को मोबाइल एक जगह पर जमा करने होंगे।
विज्ञापन


डायट प्राचार्य को बनाया पर्यवेक्षक
माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्ति किए गए हैं। इसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य को नोडल बनाया गया है। उनकी निगरानी में चारों सेंटरों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सेल के साथ-साथ लखनऊ से भी मूल्यांकन कार्य की निगरानी की जाएगी। इसको लेकर चारों केंद्र प्रभारियोें को निर्देशित कर दिया गया है कि वह सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर सही रखें। जहां पर मूल्यांकन का काम होना है। -डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed