फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Unrequited love attempts to fulfill the demand of a girl, uproar

Budaun News: एकतरफा प्यार में युवती की मांग भरने का प्रयास, हंगामा

Tue, 27 Jun 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Unrequited love attempts to fulfill the demand of a girl, uproar
- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई घटना
विज्ञापन

- काफी दिनों से युवती का पीछा कर रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। एकतरफा प्यार के चलते सरेराह पड़ोस में रहने वाली युवती की मांग भरने की कोशिश की गई। युवती ने विरोध किया तो युवक उससे हाथापाई करने लगा। ऐसे में वहां एकत्र हुए लोगों ने उसे पीट दिया। बाद में युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए। घटना के बाद से युवक घर से गायब है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती से उसके पड़ोस में रहने वाला युवक इकतरफा प्यार करता है। इसी के चलते उसने कई बार युवती से बात करने का प्रयास किया लेकिन युवती ने कोई तवज्जो नहीं दी। सोमवार को दोपहर में करीब तीन बजे युवती अपने घर से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली मौसी के घर जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान युवक बाइक से उसका पीछा करते हुए मंदिर के सामने गली में पहुंच गया। उसने युवती को बाइक से छोड़ने की बात कही तो उसने कहा कि वह पैदल ही चली जाएगी। इस बीच युवक ने जेब से सिंदूर की डिब्बी निकाली और उसकी मांग में सिंदूर भरने का प्रयास किया। उसके ऐसा करने पर युवती ने उसका हाथ झटक दिया। युवती ने उसको थप्पड़ मारा तो वह भी उसके साथ हाथापाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबे पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। ऐसे में युवक वहां से भाग गया। इस संबंध में एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि इस तरह की सूचना थाने पर नहीं आई है। वह अपने स्तर से जानकारी कर मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed