फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   unknown vehicle ran over a driver who was repairing a pickup in Budaun

Budaun News: पिकअप ठीक कर रहे चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा... मौके पर हुई मौत

Fri, 29 Aug 2025 02:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 02:21 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कलान से लौट रहे पिकअप चालक का वाहन रास्ते में खराब हो गया। वह उसे ठीक करने के लिए उतरा था। तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
unknown vehicle ran over a driver who was repairing a pickup in Budaun
पिकअप चालक मुनेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसावां में बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई। उसके पास से बरामद कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


उसावां थाना क्षेत्र में एमएफ हाईवे पर बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे काली माता मंदिर व एक ढाबा के बीच अज्ञात वाहन ने पिकअप चालक को उस समय टक्कर मार दी जब वह पिकअप से उतर रहा था। टक्कर लगने के बाद मौके पर ही पिकअप चालक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के पास से मिले कागजों के आधार पर शव की शिनाख्त की गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही गांव असधरमई निवासी मुनेंद्र सिंह (52) के रूप में हुई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने उसके गांव परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई डाल सिंह ने बताया कि मुनेंद्र सिंह अविवाहित थे और दो भाइयों में सबसे छोटे थे। बृहस्पतिवार को सुबह पिकअप लेकर निकले थे। रात को उनकी मौत की सूचना मिल गई। पिकअप चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed