{"_id":"733fbb10afecbdcab10ed743db9c99ca","slug":"united-teaching-personnel-took-vows-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट हुए शिक्षणेत्तर कर्मी, भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट हुए शिक्षणेत्तर कर्मी, भरी हुंकार
badaun
Updated Sat, 21 Mar 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को जिला इकाई की बैठक बेसिक कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें संगठन की 12 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से चर्चा की गई। कहा, छह महीने गुजरने के बाद भी उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया है। बल्कि हर बार लुभावना आश्वासन देकर टरका दिया गया है।
विज्ञापन
बैठक में प्रांतीय संयुक्त मंत्री गौरव यादव ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों को घोषित कर रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग सहित 12 सूत्रीय मांगों के संबंध में दस अक्तूबर 2014 को शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा आश्वासन दिया गया कि कर्मचारियों की उक्त मांगों का शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। तदोपरांत कर्मचारियों द्वारा आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया। कई बार प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप बंसल और अन्य पदाधिकारियों द्वारा निरंतर शिक्षा निदेशक एवं सचिव बेसिक को अवगत कराया, लेकिन कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया। लिहाजा इससे कर्मचारियों में रोष है। कहा कि वह अपनी मांगों के लिए छह अप्रैल को काली पट्टी बांधकर कार्य का बहिष्कार करेंगे। वहीं आठ अप्रैल को बेसिक कार्यालय पर क्रमिक अनशन देंगे। इसके अलावा 13 अप्रैल को मंडल स्तर पर एडी बेसिक के क्रमिक अनशन करेंगे। 16 अप्रैल को इलाहाबाद में एक दिवसीय क्रमिक अनशन कर ज्ञापन सौंपेंगे। गौरव यादव ने बताया यह प्रांतीय आह्वान पर जिला स्तर पर होगा।
विज्ञापन
बैठक में बजहुल कमर, नीलेश सक्सेना, सुजात अली खां, मुनीश कुमार सिंह, शाहबुद्दीन, फारूक अहमद, राहुल यादव, शेखर, मसूद अहसन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।