फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Union Minister of State BL Verma targeted Akhilesh Yadav in Budaun

Budaun News: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बोले- 2027 को लेकर सपने देख रहे अखिलेश, अब सीएम नहीं बन पाएंगे

Thu, 05 Sep 2024 03:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 03:03 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बृहस्पतिवार को बदायूं में भाजपा के सदस्य अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तंज भी कसे। 

विज्ञापन
Union Minister of State BL Verma targeted Akhilesh Yadav in Budaun
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलडोजर वाले बयान को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव 2027 को लेकर ख्याली पुलाव पका रहे हैं। उनके सीएम बनने का सपना अब पूरा होने वाला नहीं है। उनकी सरकार में जनता ने गुंडागर्दी देखी है। माफिया भी हुआ करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। बुलडोजर विकास के नाम पर चलाया जाता है।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को बदायूं में भाजपा के सदस्य अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएल वर्मा ने सपा और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस राहुल गांधी को लॉन्च करेगी, तब तक उनको हर का मुंह यूं ही देखना पड़ेगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। वहीं अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल की घटना को क्लीनचिट दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया। वहां की मुख्यमंत्री या तो अपने आपको बदल लेंगी या लोकतांत्रिक तरीके से जनता उनको बदल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed