Budaun News: केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बोले- अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के युगपुरुष
बदायूं में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने दीप जलाकर किया। जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और सुशासन के आदर्शों पर चर्चा की गई।
केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तक उनका योगदान देश के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का भारत साकार कर रहा है और विकसित भारत के संकल्प को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अटल के विचार और सिद्धांत आज भी देश के मार्गदर्शक हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में शुचिता, नैतिकता और जनहित को सर्वोपरि रखा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, हरप्रसाद सिंह पटेल, उमेश राठौर, राणा प्रताप सिंह, एमपी सिंह राजपूत, बुद्धपाल सिंह, डॉ. अरुण प्रकाश, सुधीर श्रीवास्तव, वीरेन्द्र राजपूत, अनेक पाल सिंह, विश्वजीत गुप्ता, रजनी मिश्रा, विजय पाल चौधरी, अजय तोमर, जितेंद्र कश्यप, शैलेन्द्र शर्मा,अनुभव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.