फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncle-nephew dies due to high speed pickup

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मामा-भांजे की मौत

Thu, 01 Jul 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew dies due to high speed pickup
बदायूं/मूसाझाग। मूसाझाग थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों सैंजनी गांव से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर पिकअप लेकर भाग गया। पुलिस ने बुधवार दोपहर शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम ककोड़ा निवासी वीरेंद्र (28) के साढ़ू की मां का मंगलवार को सैंजनी गांव में देहांत हो गया था। परिवारवालों के मुताबिक सबसे पहले वीरेंद्र अपने मामा रामवीर (30) के घर गिधौल गांव आए थे। यहां से दोनों सैंजनी गांव पहुंचे थे। शाम को दोनों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। फिर देर रात दोनों लोग गिधौल गांव लौट रहे थे। उस दौरान मामा-भांजे हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में उनकी बाइक घिलौर गांव पहुंची थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखकर पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रामवीर को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से हालत देखकर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
उसावां (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र में अस्धरमई मोड़ पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। किसान नरेंद्र सिंह (52) अस्धरमई गांव के रहने वाले थे। मंगलवार रात वह अपना मेंथा का तेल निकलवाने के लिए मिलकिया गांव के प्लांट पर आए थे। देर रात तक वह अपने नंबर का इंतजार करते रहे लेकिन जब मेंथा पिराई शुरू नहीं हुई तो नरेंद्र बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के मोड़ पर उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत खाई में जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर उनके परिवार वाले पहुंच गए। बाद में पुलिस भी आ गई और उनके शव का बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम करा दिया गया। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन पहले की थी बेटी की शादी
मंगलवार रात सड़क हादसे के शिकार हुए नरेंद्र सिंह की इकलौती बेटी की शादी 24 जून को थी। उनके परिवार में फिलहाल कई रिश्तेदार रुके हुए थे और हंसीखुशी का माहौल था। मंगलवार रात नरेंद्र सिंह ने मेंथा का तेल निकलवाया था ताकि शादी में हुए खर्चे की भरपाई कर सकें। उनकी मौत के बाद परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। उनकी पत्नी अरुणा देवी और बेटी-बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed