फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncle Killed in Collision with Unidentified Vehicle; Nephew Critical

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Fri, 10 Apr 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Uncle Killed in Collision with Unidentified Vehicle; Nephew Critical
बिसौली। शादी की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार को गहरे मातम में डुबो दिया। बैंड तय कर लौट रहे दूल्हे के पिता अपने चाचा के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे का पिता गंभीर रूप से घायल है। उनका मुरादाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव अशोकपुर निवासी निहाल सिंह मौर्य (45 साल) अपने भतीजे गुलाब सिंह (35 साल) के साथ शाहबाद से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। आगामी 21 अप्रैल को गुलाब सिंह के बेटे राहुल की शादी के लिए बैंड बुक कराने गए थे। लौटते समय वह पुल वाले महाराज के पास कुछ देर के लिए रुक गए।
विज्ञापन

इसी दौरान तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में निहाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुलाब सिंह बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के पहुंच जाने पर गंभीर रूप से घायल गुलाब सिंह को आनन-फानन में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद शादी के घर में कोहराम मच गया है। मृतक निहार सिंह मौर्य अपने पीछे पत्नी गायत्री समेत पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। सबसे छोटी बेटी पांच वर्षीय भावना अपने पिता के शव को देखकर बिलखती रही। इससे वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। शादी की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

मजदूर को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर
ओरछी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर बाइक एजेंसी परमानन्दपुर के सामने धर्मेंद्र गुप्ता की आढ़त पर चंद्रबोस (31 साल) पुत्र छंगामल मजदूरी करता है। देर रात वह मजदूरी कर पैदल ही अपने गांव ओरछी लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आ रहे एक व्यक्ति ने उसे टक्कर मार दी। कूल्हे की हड्डी टूटने से वह बेहोशी की हालत में पूरी रात सड़क किनारे ही पड़ा रहा। उधर, घरवाले उसे इधर-उधर तलाशते रहे।


सुबह करीब चार बजे गेहूं कटाई के लिए ओरछी निवासी सोनू पुत्र ओम प्रकाश उधर से निकले तो उनकी नजर उस पर पड़ी। उन्होंने ही परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों ने उन्हें गांव के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर है। परिजनों की ओर से थाने में पुलिस को नामजद तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच में लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed