फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncle and cousins ??beat up with sticks, youth dies

चाचा व चचेरे भाइयों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 17 Oct 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uncle and cousins ??beat up with sticks, youth dies
मृतक इकराम खां। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरोली में शनिवार की रात 20 वर्षीय युवक की उसके चाचा और चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी युवक के मकान में से हिस्सा मांग रहे थे। इस पर उन्होंने घर के सामने खड़े होकर गालीगलौज और मारपीट की। पुलिस ने चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम अमरोली निवासी गुलशेर और गुड्डा के बीच एक जगह को लेकर विवाद हुआ था। गुलशेर के मुताबिक वह चार भाई हैं, लेकिन एक भाई की मौत हो चुकी है। सभी अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। उन्होंने अपना पुश्तैनी मकान छोड़ दिया था और गांव के बाहर खेत में पक्का मकान बनवा लिया था। छोटा भाई गुड्डा अंदर गांव में ही रहता था।
विज्ञापन

कुछ दिन बारिश में गुड्डा का मकान गिर गया था। तभी से वह गुलशेर के मकान में से हिस्सा मांग रहा था। इसी को लेकर शनिवार रात गुड्डा, उसके बेटे सरवर, रिजवान और शहजिल लाठी-डंडे लेकर उसके घर के सामने आ गए। उन्होंने गालीगलौज शुरू की तो गुलशेर का 20 वर्षीय बेटा इकराम खां भी घर से बाहर आ गया। उसने गालीगलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें इकराम खां के गंभीर चोटें आईं। आरोपी मौके से भाग गए। परिवार वाले युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। गुलशेर ने अपने भाई गुड्डा और उसके तीन बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि इस मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है।

एक मकान को लेकर दोनों भाइयों में विवाद था। शाम के समय दोनों भाई और कुछ बैठे थे। वह मकान को लेकर बातचीत कर रहे थे। तभी उनके बीच गालीगलौज हुई और मारपीट हो गई। इसमें इकराम नाम के युवक की मौत हुई है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना में जो सही होगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। - कर्मवीर सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed