फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ujhani- Kadar Chowk road jammed again

Budaun News: उझानी- कादरचौक रोड पर फिर लगा जाम

Sat, 21 Jun 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ujhani- Kadar Chowk road jammed again
उझानी में कादरचौक रोड पर जाम में वाहनों के बीच फंसे बाइक सवार। संवाद
उझानी। मक्का लदे वाहनों की मनमानी एक बार फिर कादरचौक रोड पर जाम की वजह बन गई। मक्का लदी ट्रक और ट्रैक्टर- ट्रॉलियां रैक प्वाइंट की ओर बढ़ी तो जाम लग गया। इस कारण उधर से गुजरने वाले यात्री दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन

अढ़ौली फाटक से कादरचौक रोड पर फतेहपुर मोड़ तक शुक्रवार दोपहर जाम में कार और ई- रिक्शा फंसे रहे। कार सवार लोगों में संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र के निवासी चंद्रपाल ने बताया कि वह एक घंटे से फंसे हैं। इस जाम के कारण समीपवर्ती गांव नरऊ, फतेहपुर और बुर्राफरीदपुर के बाइक सवार ग्रामीणों को भी आना-जाम मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

रैक प्वाइंट तक मक्का लदे वाहनों की कादरचौक रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़ा करा दिया जाता है। धर्मकांटे पर तौल कराके रैक प्वाइंट तक पहुंचने को चालकों के बीच आगे निकलने की होड़ से जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को भी लगा था, शुक्रवार जाम की शुरूआत सुबह में करीब आठ बजे से हो गई थी। जाम के दौरान फंसे वाहन दो- तीन बार कछुआ चाल निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

ट्रैक्टर- ट्रॉलियों ने मिनी बाइपास भी घेरा
- भदरौल रोड को जोड़ने वाले मिनी बाइपास के कादरचौक रोड मोड़ के पास मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को शुक्रवार सुबह सात बजे ही खड़ा करा दिया गया था। जाम में फंसे यात्री वाहन सवार लोगों ने जब ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को हटवाने के लिए वहां गए तो चालक नहीं आए।

-----

कादरचौक रोड पर मक्का लदे वाहनों के वजह से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी गई है। चालकों को अनाज लदे वाहन बेतरतीब ढंग से नहीं निकालने की हिदायत दी गई है। - नीरज कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक

उझानी में कादरचौक रोड पर जाम में वाहनों के बीच फंसे बाइक सवार। संवाद

उझानी में कादरचौक रोड पर जाम में वाहनों के बीच फंसे बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed