{"_id":"1462808e45089e3b8fe4bd8ff87b108d","slug":"ujani-kcla-be-fast-trains-stapej-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी-कछला में हो फास्ट ट्रेनों का स्टापेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी-कछला में हो फास्ट ट्रेनों का स्टापेज
Ujani
Updated Tue, 24 Mar 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में बरेली-कासगंज के बीच जल्द शुरू होने पर वाली ब्रॉडगेज लाइन पर नई ट्रेनों चलाए जाने के साथ उझानी और कछला में सुपर फास्ट ट्रेनों का स्टापेज कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
ननाखेड़ा के मजरा रमनगला में पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहा कि कछला कस्बा गंगातट पर बसा है। कछला में दूरदराज से महिला-पुरुष आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। ऐसे में सुपर फास्ट ट्रेनों के वहां रुकने की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने उझानी में उन्हीं ट्रेनों के स्टापेज भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
पंचायत में किसानों को फसलों का मुआवजा अतिशीघ्र दिलाए जाने के लिए डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। किसानों के उत्पीड़न पर भी चर्चा हुई। पंचायत में राजेश कुमार, नत्थूलाल, गजेंद्र सिंह, नंदराम वर्मा, सुरेशपाल, राजवीर, मेवाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन