{"_id":"6178418deaa300011d1342ae","slug":"uday-s-family-alleges-statement-signed-without-being-taught-badaun-news-bly4642385114","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदय के परिवार का आरोप, बिना पढ़ाए ही कराए बयान पर हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदय के परिवार का आरोप, बिना पढ़ाए ही कराए बयान पर हस्ताक्षर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुप्ता दंपती हत्याकांड में आरोपित उदय प्रकाश के परिवार का आरोप है कि सीबीआई संबंधित लोगों के अंग्रेजी में बयान दर्ज कर उन्हें भ्रमित कर रही है। उनके क्या बयान दर्ज किए गए हैं, उन्होंने क्या बताया और क्या लिखा गया, ये तक उन्हें नहीं बताया जा रहा है और हस्ताक्षर करा लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई हिंदी में बयान दर्ज करे तभी वे हस्ताक्षर करेंगे।
शहर के कटरा ब्राहमपुर के गुप्ता दंपती हत्याकांड के मामले में रोज नई बातें सामने आ रही हैं। केस की शुरुआत में सीबीआई ने जिस दिशा में जांच की थी अब वह दिशा बदल गई है। गवाह से लेकर आला कत्ल तक बदल गए और सुबूत भी बदल दिए गए। अब सीबीआई गुप्ता दंपती के पड़ोसी आत्महत्या कर चुके उदय प्रकाश वर्मा को दोषी बनाने की कोशिश में है।
उदय के परिवारवालों का आरोप है कि सीबीआई इस केस से संबंधित लोगों के बयान केवल अंग्रेजी में दर्ज करती है। उनसे हस्ताक्षर या अंगूठा लगवा लिया जाता है। फिर उन्हें ये भी पढ़कर नहीं सुनाया जाता कि आखिर उनके हस्ताक्षर या अंगूठा क्या लिखकर लगवाया गया है। जो सीबीआई ने लिख लिया वही मान लिया जाता है। फिर चाहे संबंधित व्यक्ति ने वह बात कही हो या न कही हो। इस पर ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
उदय के परिवारवालों ने कहा है कि वह जब तक यह नहीं समझ लेते या पढ़ लेते कि आखिर कागज पर क्या लिखा है तब तक वह हस्ताक्षर नहीं करेंगे।
एक गवाह के जबरन कराए हस्ताक्षर
उदय के परिवार का ये भी आरोप है कि सीबीआई ने एक गवाह के जबरन हस्ताक्षर कराए थे। जब वह हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं हुआ तो उसे धमकी दी गई। उसे जेल भेजने के नाम पर डराया गया।