फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two youths going on bikes died after being hit by a truck

Budaun News: ट्रक की चपेट में आकर बाइकों से जा रहे दो युवकों की मौत

Wed, 19 Jul 2023 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two youths going on bikes died after being hit by a truck
मृतक सत्यवीर का फाइल फोटो।
- दातागंज-बदायूं रोड पर मूसाझाग इलाके में हुआ हादसा, दो युवक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मूसाझाग इलाके में सोमवार रात ट्रक की चपेट में आकर दो बाइकों से जा रहे दो युवकों शाहजहांपुर के 24 वर्षीय छुटकू उर्फ सत्यवीर और पीलीभीत जिले के 19 वर्षीय छोटू उर्फ ऋषभ की मौत हो गई। जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को पकड़ लिया है।
शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के गांव पकड़िया निवासी छुटकू उर्फ सत्यवीर पुत्र धीरपाल, उसके ही गांव का 23 वर्षीय सुनील, निगोही थाना क्षेत्र के ही गांव खजुरिया निवासी 22 वर्षीय संजीव उर्फ संजू और पीलीभीत जिले के सेहरामऊ निवासी छोटू उर्फ ऋषभ पुत्र विनय सिंह चारों आपस में गहरे दोस्त हैं।
विज्ञापन

चारों युवकों ने एक दिन पहले पकड़िया गांव से कांवड़ ले जाने की योजना बनाई। सभी दोस्त सत्यवीर के घर पर एकत्र हुए। उनके परिवार वालों के मुताबिक कांवड़ ले जाने से पहले सत्यवीर ने बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पुसगवां में ब्याही अपनी बहन के घर जाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात चारों दोस्त दो बाइकों से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पुसगवां के लिए निकले। सत्यवीर की बाइक पर ऋषभ बैठा था। जबकि संजीव की बाइक पर सुनील उसके साथ था। रात करीब 11 बजे उनकी बाइकें दातागंज-बदायूं रोड पर मूसाझाग गांव के नजदीक पहुंचीं ही थी कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने दोनों बाइकों को चपेट में ले लिया, हादसे में सत्यवीर और ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजीव और सुनील घायल हो गए। हादसे के दौरान कोई हेलमेट नहीं लगाए था।
हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने ट्रक को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। एसओ शिवेंद्र भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेजा। ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया। रात दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए गए। सुबह उनके परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। दोपहर में पुलिस ने सत्यवीर और ऋषभ के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए।
-
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब चार बजे रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार जबर सिंह (40) की मौत हो गई। इस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था।

सुबह बदायूं-मेरठ हाईवे पर बजरी लदा एक ट्रक पलट गया था। इससे हाईवे की एक साइड का यातायात बंद हो गया। सभी वाहन दूसरी साइड से आ-जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार जबर सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। बाद में बाइक सवार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद

मृतक सत्यवीर का फाइल फोटो।

मृतक सत्यवीर का फाइल फोटो।

मृतक सत्यवीर का फाइल फोटो।

मृतक सत्यवीर का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed