फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two youths drowned in Aril river in buduan

Budaun News: अरिल नदी में डूबकर दो युवकों की मौत, एक युवक नहाने गया था दूसरा पैर फिसलने से गिरा

Mon, 17 Jul 2023 10:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 17 Jul 2023 10:32 AM IST
सार

दातागंज क्षेत्र में रविवार को दो युवक अरिल नदी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। गोताखोरों ने काफी खोजबीन के बाद उनके शव निकाल लिए। युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two youths drowned in Aril river in buduan
बसंत और ब्रजेश के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में रविवार को दो युवक अरिल नदी के तेज बहाव में बहकर डूब गए। काफी देर तक खोजबीन के बाद गोताखोरों ने उनके शव निकाल लिए। एक युवक गर्मी लगने पर नदी में नहाने उतरा था, जबकि दूसरे का पैर फिसल गया था। 

विज्ञापन


दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव सिसैया गुसाई निवासी सिपट्टर का 22 वर्षीय पुत्र बसंत रविवार दोपहर सिसैया हसनपुर मार्ग पर बने अरिल नदी के पुल के पास खेत में धान की रोपाई कर रहा था। दोपहर करीब एक बजे जब उसे गर्मी लगी तो वह नहाने पास ही अरिल नदी में उतर गया। इस समय नदी में पानी का बहाव तेज है। नहाते समय बसंत नदी में बह गया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े, लेकिन पानी का तेज बहाव देखकर नदी में उतरने की उनकी हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- बदायूं में बाढ़: खतरे के निशाने से ऊपर बह रही गंगा, कई गांव बने टापू, सड़कें कटीं; रामगंगा में भी उफान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोताखोरों ने नदी से निकाला शव 

लोगों ने गोताखोरों की तलाश की, लेकिन कोई गोताखोर नहीं मिला। इसके बाद चौबारी रामगंगा से गोताखोर बुलाए गए। उन्होंने नदी में कूदकर बसंत को तलाश किया। शाम करीब पांच बजे बंसत का शव पुल के नीचे बने गड्ढे में मिला। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए थे। इसके बाद एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह व इंस्पेक्टर सौरभ सिंह पहुंचे और परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा।


इधर, गांव सिरसा निवासी ब्रजेश सिंह (35) रविवार शाम ट्यूबवेल से लौट रहा था। सिरसा पुल के पास उसका पैर फिसल गया और नदी में बह गया। शोर मचने पर आसपास एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस युवक को तलाशने के लिए भी चौबारी से गोताखोर बुलाए गए। गोताखोरों को देर शाम उसका शव भी मिल गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed