फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hitesh won the 800-meter race, while Rupendra won the 400-meter race.

Budaun News: 800 मीटर दौड़ में हितेश तो 400 मीटर में रूपेंद्र जीते

Fri, 16 Oct 2026 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hitesh won the 800-meter race, while Rupendra won the 400-meter race.
400 मीटर बाधा दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : विभाग
बदायूं। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। जूनियर बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में आरबीएस बुटला दौलत के हितेश ने बाजी मारी, जबकि 400 मीटर दौड़ में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के रूपेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ऊंची कूद में नवनीत और चक्का फेंक में शिवांग मिश्रा प्रथम रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आरबीएस बुटला दौलत के हितेश प्रथम, मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली के रवि द्वितीय और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के विकेश तृतीय, 3000 मीटर दौड़ में भी हितेश ने पहला, रवि ने दूसरा और विकेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में हितेश प्रथम, रवि द्वितीय और महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के गुड्डू यादव तृतीय रहे।
विज्ञापन

ऊंची कूद में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उसावां के नवनीत प्रथम, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के बृजकिशोर द्वितीय और गंगादीन इंटर कॉलेज के कमल कुमार तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के आदेश प्रथम, मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली के अमरदीप द्वितीय और भगवान परशुराम इंटर कॉलेज के सुखवीर तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के रूपेंद्र प्रथम, आदेश द्वितीय और सचिन पुरी तृतीय रहे। गोला फेंक में मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली के शिवांग प्रथम, चौधरी त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर के हर्ष द्वितीय और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के चमन तृतीय रहे। चक्का फेंक में शिवांग मिश्रा प्रथम, हर्ष चौधरी द्वितीय और इस्लामिया इंटर कॉलेज के उम्मीद बेग तृतीय रहे। इस दौरान डीआईओएस लालजी यादव, आयोजक राजेश कुमार, मुन्ना लाल, गीता रानी, मुन्नालाल झा मौजूद रहे।


बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में निधि रहीं आगे
बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में राजाराम महिला इंटर कॉलेज की निधि प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की रोली द्वितीय और कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज म्याऊं की उपासना तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में रोली प्रथम, उपासना द्वितीय और चुरामन बालिका इंटर कॉलेज नागरझूना की स्वाति तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की तनु उपाध्याय प्रथम, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज की तनु द्वितीय और राजाराम महिला इंटर कॉलेज की खुशबू तृतीय रहीं।

अंडर-19 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अभय ने सभी को पछाड़ा
अंडर-19 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के अभय प्रताप प्रथम, भगवान परशुराम इंटर कॉलेज के पवन द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के रूपेंद्र तृतीय रहे। गोला फेंक में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के मोहित कुमार प्रथम, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उझानी के विकास द्वितीय और द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज के विकास तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ में प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान के प्रमोद कुमार प्रथम, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के शरद यादव द्वितीय और संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज के हरिओम तृतीय रहे।


तीन किमी की दौड़ में एक साथ दौड़ा दिए बालक-बालिकाएं
पुलिस लाइन मैदान में चल रही 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता चल रही है। इसमें दूसरे दिन सुबह बालक-बालिका की तीन किमी की दौड़ हुई। आयोजकों ने लापरवाही से बालक-बालिकाओं को एक साथ दौड़ा दिया। बालिकाओं ने इस पर विरोध करने की कोशिश की, लेकिन आयोजकों के डर से शांत हो गईं। इसकी वजह से तीन किमी की दौड़ में केवल बालक ही विजेता बने, जबकि बालिकाएं पिछड़ गईं।

400 मीटर बाधा दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

400 मीटर बाधा दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : विभाग

400 मीटर बाधा दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

400 मीटर बाधा दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed