फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two youths died, one injured in road accidents

Budaun News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 03 Dec 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two youths died, one injured in road accidents
मृतक रोहित कुमार का फाइल फोटो। संवाद
बिल्सी। थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे रोहान और परौली गांव के नजदीक हुए। हादसों में जान गंवाने वाले युवकों में एक उझानी और दूसरा संभल जिले के गांव भगतपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन

उझानी कस्बा निवासी रोहित कुमार (24) शुक्रवार शाम बाइक से अपने भाई ऋतिक कुमार के साथ बिल्सी की दुर्गानगर कॉलोनी निवासी रिश्तेदार चंद्रपाल सिंह की पत्नी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। रात को वे घर लौट रहे थे। रोहान गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दूसरी बाइक सवार के चोट नहीं आई, जबकि रोहित और ऋतिक घायल हो गए। गंभीर हालत में रोहित को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भगतपुर पहेली निवासी धर्मेंद्र कुमार (23) बाइक से रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। उनकी बाइक कछला-शाहबाद हाईवे पर परौली गांव के नजदीक पहुंची, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसों के दौरान कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed