फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two youths die after bike collides with cattle on highway in Budaun

बदायूं में दर्दनाक हादसा: हाईवे पर गोवंशों से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 01 Oct 2025 09:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 01 Oct 2025 09:21 AM IST
सार

बदायूं जिले में हाईवे पर घूम रहे छुट्टा गोवंशों के कारण दो युवकों की जान चली गई। दोनों युवक बाइक से देवी जागरण में जा रहे थे। उनकी बाइक गोवंशों के झुंड से टकरा गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two youths die after bike collides with cattle on highway in Budaun
अस्पताल में मृतकों के परिजन, मृतक विवेक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिसौली कस्बा मुड़िया धुरेकी के पास मंगलवार रात गोवंशों से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बहन के घर सदुल्लागंज (समरेर) जाने की कहकर निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव मितरोली निवासी  विवेक सिंह (20) पुत्र धीरेंद्र सिंह अपने साथी अमन (20) के साथ बाइक से अपनी बहन के घर जाने को रात करीब 10 बजे निकले थे। बहन के घर देवी जागरण था। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उनके ममेरे भाई सक्षम पुत्र संजीव सिंह निवासी बरीपुरा थाना वजीरगंज और दूसरे साथी मयंक दूसरी बाइक पर थे। ये सभी लोग मुड़िया धुरेकी के पास पहुंचे थे, तभी हाईवे पर अचानक गोवंशों का झुंड आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ममेरे भाई ने दी पुलिस को सूचना 
विवेक की बाइक गोवंशों से टकरा गई, जिसमे विवेक व अमन दोनों गंभीर घायल हो गए। ममेरे भाई सक्षम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने विवेक और अमन को मृत घोषित कर दिया। 

विवेक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मुरादाबाद में रहकर फल का कारोबार करता था। पिता होटल पर काम करते हैं। घटना की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। मां आशा का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, अमन के परिवार में भी कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed