{"_id":"68bf319c840294b82a0dca27","slug":"two-youths-died-after-getting-electrocuted-while-repairing-a-tap-badaun-news-c-123-1-sbly1018-146586-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नल ठीक करते समय आया करंट, चिपककर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नल ठीक करते समय आया करंट, चिपककर दो युवकों की मौत
विज्ञापन
राजाराम। फाइल फोटो
बदायूं। शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के गांव तिलउआ में करंट लगने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। उनको बदायूं के जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम कराया है।
जिला शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के गांव तिलउआ के रहने वाले सत्यवीर (30) पुत्र मुंशीलाल का नल खराब था। सोमवार की सुबह वह अपने नल को ठीक करा रहा था। इस दौरान नल से निकाली जा रही सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई, जिससे सत्यवीर को करंट लग गया। वह झुलसकर तड़पने लगा। इसी दौरान गांव बाराखुर्द के रहने वाले कमलदेव 30 पुत्र वासुदेव घर के सामने से निकलकर जा रहे थे। सत्यवीर को तड़पता देख कमलदेव उसको बचाने के लिए दौड़ा।
बचाने के चक्कर में उसको भी करंट लगा और गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बिजली उपकेंद्र पर फोन कर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी दातागंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दोनों की कुछ ही देर में मौत हो गई। जिला अस्पताल से सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिवार के लोग शव लेकर शाहजहांपुर चले गए।
बनियान पहनते वक्त करंट लगने से वृद्ध की मौत
ओरछी। गांव सिसरिका में राजाराम (62) का बनियान पहनते वक्त हाथ ऊपर जा रहे बिजली के तार से छू गया। करंट की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सिसरिका गांव निवासी राजाराम के पड़ोस में एक महिला की मौत हो गई थी। वह उसके दाह संस्कार में शामिल होने के बाद घर आकर स्नान करने लगे। घर के हैंडपंप पर स्नान करके वह बनियान पहनने जा रहे थे। बनियान पहनने के लिए उन्होंने जैसे ही हाथ ऊपर किए, ऊपर जा रहा बिजली का नंगा तार उनके हाथ से छू गया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के एक ही मोहल्ले में एक के बाद एक दो मौतों से लोग शोक में डूब गए हैं। संवाद
करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत
म्याऊं। करंट लगने से एक लाख कीमत की भैंस की मौत हो गई। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव ढका निवासी राजीव यादव दोपहर में अपनी भैंस को हैंडपंप पर पानी पिलाने के बाद घर ले जा रहे थे। जैसे ही भैंस बिजली के खंभे के पास कीचड़ में पहुंची, वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गनीमत यह रही कि भैंस के गले में लोहे की जंजीर नहीं थी, वरना राजीव भी करंट की चपेट आ जाते। उन्होंने बिजली निगम के जेई राकेश यादव को सूचना दी, लेकिन शाम तक किसी ने सुध नहीं ली। इस लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी है। पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और मृत भैंस का पोस्टमॉर्टम कराया। बताया गया कि मृत भैंस की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंच है। संवाद