फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two youths died after being crushed by a truck, relatives jammed

ट्रक से कुचलकर दो युवकों की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Thu, 15 Jul 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two youths died after being crushed by a truck, relatives jammed
ओरछी (बदायूं)। इस्लामनगर-चंदौसी रोड पर बुधवार शाम ट्रक से कुचलकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। दोनों उस दौरान हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंचे उनके परिवारवालों ने जाम लगा दिया। उन्होंने एक युवक पर हत्या कर सड़क पर शव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया। तब कहीं दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र के गांव कैथल निवासी सुरेंद्र (28) पुत्र शेर सिंह और लक्ष्मण (25) पुत्र हरीराम ओरछी चौराहे पर स्थित एक कोल्ड स्टोर में काम करते थे। बताते हैं कि दोनों बुधवार शाम बाइक से अपने गांव जा रहे थे। चंदौसी-इस्लामनगर रोड पर पहुंचने पर सामने से ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले दोनों युवकों के परिवारवाले गांव के तमाम लोगों के साथ पहुंच गए। उन्होंने इस्लामनगर-चंदौसी रोड पर जाम लगा दिया। तब तक फैजगंज बेहटा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की लेकिन उनके परिवार वालों ने लाशें नहीं उठने दीं। उनका आरोप है कि दोनों युवकों के साथ काम करने वाले युवक ने घटना को अंजाम दिया है। उसने दोनों की हत्या कराई है। इसके बाद शवों को सड़क पर डाल दिया गया है। सूचना पर एसडीएम महीपाल सिंह और सीओ विनय कुमार सिंह चौहान कई थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। तब कहीं पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर जाम खुलवाया। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिवार ने कहा - वीडियो रिकॉर्डिंग कराए पुलिस
परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों के जिस समय पोस्टमार्टम कराए जाएं। तब पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए। इस पर पुलिस ने हामी भर दी है। उन्हें आश्वासन दिया है कि वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक बोला, मैं आ गया शादी में, बाइक मांगकर ले गए थे युवक
जिस बाइक को लेकर युवक अपने घर लौट रहे थे। उनके परिवार वालों ने उसी बाइक मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी युवक का कहना है कि दोनों युवकों ने कहा था कि चलो कुछ खाते पीते हैं लेकिन उसे सहसवान शादी में जाना था। उसके बच्चे ओरछी चौराहे पर पहुंच गए थे। दोनों युवक उसकी बाइक मांगकर ले गए। वह शादी में चला गया। बाद में उसे पता चला कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। अगर उसे ये पता होता तो वह बाइक क्यों देता। इसमें उसका कोई कसूर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed