{"_id":"65bb94af445a84907b008f84","slug":"two-sides-clashed-after-the-collision-of-bikes-the-young-mans-leg-broke-badaun-news-c-123-1-bdn1001-112626-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइकों की टक्कर के बाद भिड़े दो पक्ष, युवक का पैर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइकों की टक्कर के बाद भिड़े दो पक्ष, युवक का पैर तोड़ा
विज्ञापन
उझानी। बदायूं रोड पर बुधवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बाइक सवार युवकों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से एक युवक का पैर भी टूट गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
हादसा बदायूं रोड पर गांव जिरौली मोड़ के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गठौना निवासी उदित प्रताप अपने ममेरे भाई हजरतपुर के गांव अभयपुर निवासी अतुल के साथ शाम को यहां बाजार आया। उदित ने बताया कि वह सड़क किनारे बाइक समेत रुक गया। उसी दौरान जिरौली के बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। शिकायत करने पर आरोपी ने फोन करके अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।
आरोप है कि कहासुनी के बाद जिरौली निवासी युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लाठी मारकर अतुल का पैर तोड़ दिया। उदित भी घायल हो गया। उदित ने नकदी छीन ले जाने का भी आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
-
दोपहिया वाहनों की टक्कर में चार लोग घायल
उझानी। बाइपास पर एपीएम कॉलेज के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर में नझियाई मोहल्ला निवासी राजेंद्र सिंह (55) और मोहम्मद रोज (27) पुत्र जमीर अहमद घायल हो गए। मोहम्मद रोज रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसके अलावा कछला में ननाखेड़ा के पास बाइकों की भिड़ंत में बिल्सी क्षेत्र के गांव असौली निवासी कलक्टर सिंह और कछला के वार्ड नंबर पांच निवासी रवि घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। संवाद