फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two poles including transformer bent at Parshuram Chowk, power supply stalled

Budaun News: परशुराम चौक पर ट्रांसफॉर्मर समेत दो खंभे झुके, विद्युत आपूर्ति ठप

Mon, 26 Jun 2023 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two poles including transformer bent at Parshuram Chowk, power supply stalled
परशुराम चौक पर गिरा बिजली का पोल। संवाद
- जिला और महिला अस्पताल समेत आसपास के इलाके प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर में परशुराम चौक के नजदीक रविवार शाम नाले के पास लगे दो खंभे ट्रांसफॉर्मर समेत झुक गए, जिससे जिला और महिला अस्पताल समेत आसपास इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि सूचना पर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक खंभों की मरम्मत का कार्य चलता रहा लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
परशुराम चौक के नजदीक जिला अस्पताल रोड पर नाले के पास दो खंभे लगे थे। उन्हीं पर एक ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ था। बताते हैं कि उन्हीं के बराबर में बिजली के पैनल रखे हुए थे। रविवार को सुबह से हुई बरसात में नाले की दीवार ढह गई, जिससे बिजली के पैनल भी नाले में जा गिरे और दोनों खंभे नाले की ओर झुक गए।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन इससे जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, परशुराम चौक और आसपास के इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। खंभों की दशा देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों सूचना दी, जिससे पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जैसे-तैसे बिजली के एंगल नाले से बाहर निकाले और खंभो को रस्सी की मदद से सीधा किया। रात नौ बजे बजे तक कर्मचारी पैनल बाहर निकाल पाए और खंभे सीधे कर दिए। लाइन खींचने का कार्य देर रात तक चलता रहा। सहायक अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि लाइन ठीक करने का कार्य चल रहा है। कुछ घंटों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

परशुराम चौक पर गिरा बिजली का पोल। संवाद

परशुराम चौक पर गिरा बिजली का पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed