{"_id":"67b9fae25664b2214c0e07d3","slug":"two-people-including-a-teenager-travelling-in-a-buggy-died-in-a-collision-with-a-pickup-badaun-news-c-123-1-sbly1029-134728-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिकअप की टक्कर से बुग्गी पर सवार किशोर समेत दो की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिकअप की टक्कर से बुग्गी पर सवार किशोर समेत दो की
विज्ञापन
घायल बुग्गी चालक थान सिंह
उझानी। मुजरिया थाना क्षेत्र के कछला-बिल्सी मार्ग पर बितरोई फाटक के पास शनिवार शाम साढ़े सात बजे तेज रफ्तार दूध के पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी पर बैठे एक किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुग्गी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बगुला नगला निवासी थानसिंह बुग्गी चलाकर परिवार का पालनपोषण करते हैं। शनिवार रात साढ़े सात बजे वह बितरोई की बाजार करके घर लौट रहे थे। उनकी बुग्गी पर भतीजा सचिन (15) पुत्र ऊदल सिंह और ज्योरापार वाला गांव निवासी ऊदल सिंह (55) पीछे बैठे थे। बुग्गी जैसे ही बिल्सी कछला मार्ग पर बितरोई फाटक के पास पहुंची वैसे ही सामने से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने बुग्गी में सामने से टक्कर मार दी।
जबरदस्त टक्कर में बुग्गी पलट गई। हादसे में बुग्गी के पीछे बैठे सचिन और ऊदल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन के ताऊ बुग्गी चालक थानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आरोपी चालक ने पिकअप वाहन को भगा ले जाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने आरोपी चालक को मय वाहन के पकड़ लिया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए सभी को एंबुलेंस से उझानी सीएचसी भेजा। गंभीर रूप से घायल थानसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम
उझानी। भीषण हादसा होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने के बाद कछला-बिल्सी मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसा और जाम की सूचना मिलते ही मुजरिया पुलिस के बाद उझानी कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कर समझाया बुझाया और जाम खुलवाया। करीब 20 मिनट तक मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम खुलने के बाद यातायात सुचारू हो सका। संवाद