फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two new tanks and seven tube wells will be built

Budaun News: दो नए टैंक और सात नलकूप बनेंगे

Mon, 16 Sep 2024 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two new tanks and seven tube wells will be built
उझानी में नई पाइप लाइन को सड़क से उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग। संवाद
उझानी। नगर में लोगों को अब पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शासन ने जल निगम को 30 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे कस्बे में दो नए ओवरहेड टैंक, सात नलकूप निर्माण के अलावा नई बस्तियों में पाइप लाइन बिछ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

अमृत पार्ट टू योजना के तहत स्वीकृत हुए 30 करोड़ रुपये से जल निगम ने नई बस्तियों में पाइप लाइन बिछाना शुरू कर दिया है। मिल कंपाउंड में सोमवार को नई पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई का काम किया गया। नए दो ओवरहैड टैंक और सात नए नलकूप के बारे में पालिका के जलकल प्रभारी नफीस अहमद ने बताया कि पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने इसे लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव करीब 40 करोड़ रुपये का था। सर्वे के बाद जल निगम ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी।
विज्ञापन

जल निगम ने दोनों नए टैंक निर्माण के लिए भूमि के चयन की कार्रवाई भी शुरू कर दी। सात नए नलकूपों में तीन का रीबोर भी शामिल है। भूमि चयनित होने के बाद ही नलकूपों और टैंक का निर्माण कार्य शुरू होगा। नई पाइप लाइन के लिए सभी नई बस्तियों ओर उन इलाकों को शामिल किया गया है, जहां नगर पालिका की ओर से अब तक पेयजल की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि श्रीनारायणगंज, गंजशहीदा, गौतमपुरी, अहीरटोला, बहादुरगंज आदि मोहल्लों में नई बस्तियां अस्तित्व में आ गईं हैं। बस्तियों के लोग भी पेयजल के लिए आवाज उठाते रहे हैं। अभी 25 वार्डों में 90 हजार से अधिक आबादी के लिए 10 नलकूप संचलित हैं, जबकि तीन ओवरहेड टैंक हैं।

एक साल में पूरा होगा निर्माण कार्य
नए दो ओवरहैड टैंक और सात नलकूपों समेत नई पाइप लाइन बिछ़ाने का काम जल निगम को एक साल में पूरा करना है। इसके लिए अंतिम तिथि भी तय कर दी गई है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद टेस्टिंग प्रक्रिया के तहत करीब एक साल तक उसके संचालन जिम्मा भी जल निगम का रहेगा। इसके बाद पूरे प्रोजेक्ट को नगर पालिका परिषद के हवाले कर दिया जाएगा।


जहां भी नई पाइप लाइन की आवश्यकता महसूस होगी, उन सभी इलाकों को शामिल कर लिया जाएगा। आबादी के लिहाज से दो टैंक और सात नलकूप की आवश्यकता थी। अब काम शुरू हो चुका है। - पूनम अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed