फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two more people including a woman died due to fever, 17 new dengue patients found

Budaun News: बुखार से महिला समेत दो और लोगों की मौत, डेंगू के 17 नए मरीज मिले

Sat, 04 Nov 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two more people including a woman died due to fever, 17 new dengue patients found
आमगांव में दवा का छिड़काव करते कर्मचारी। संवाद
बदायूं। शुक्रवार को बुखार से 70 वर्षीय महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। परिजन मौत का कारण डेंगू बता रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग मानने के लिए तैयार नहीं है। जिले में डेंगू के 17 नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में डेंगू संक्रमितों की संख्या 502 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


शहर के लावेला चौक निवासी कमला देवी (70) को कई दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार सुबह सात बजे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव छतरी नगला निवासी हेमराज (32) को चार दिन पहले बुखार आया था। परिवार के लोगों ने कस्बे में ही दवा दिलाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर उनको परिवार वाले मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। गांव में 12 से अधिक लोग बुखार की चपेट में है, जो निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इधर, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमों ने जिले भर में कैंप लगाकर बुखार के मरीजों की जांच की, जिसमें सात मलेरिया पीवी के मरीज सामने आए तो वहीं एलाइजा जांच में 17 मरीज डेंगू संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
मलेरिया विभाग ने की फॉगिंग, लार्वा किया नष्ट
मलेरिया विभाग द्वारा ब्लाॅक वजीरंगज के उरैना गांव में फागिंग की वहीं घर घर लार्वा चेक किया। टीम ने मिले लार्वा को मौके पर ही नष्ट कराया और लोगो को पंफलेट देकर संक्रमण के प्रति जागरूक किया। वहीं गांव में साफ सफाई करने को प्रधान से कहा गया। इधर, आमगांव में बुखार फैलने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने पांच दिन तक गांव में कैंप लगाने व साफ सफाई कराने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी गांव में गली गली में अभियान चलाया गया। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। गांव में घर में बुखार पीड़ित है, जिनका चेकअप विभाग की टीम कर रही है।

-----
जिले में बुखार से हो रही मौतों का टीम से सर्वे कराया जा रहा है। अब तक 78 मृतकों के परिजनों से बात कर उनकी जांच रिपोर्ट देखने के बाद मौत का कारण स्पष्ट किया जा चुका है। अधिकांश मौतें अन्य बीमारियों से होने की बात सामने आई है। अब तक सिर्फ छह लोगों की मौत ही डेंगू से होने की आशंका सामने आई हैं। - डॉ. प्रदीप कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी

आमगांव में दवा का छिड़काव करते कर्मचारी। संवाद

आमगांव में दवा का छिड़काव करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed