फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two more corona infected found in Badaun uttar pradesh

यूपी : बदायूं में दो और कोरोना संक्रमित मिले, रिपोर्ट आने के बाद मचा हड़कंप

Wed, 15 Apr 2020 11:32 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 15 Apr 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two more corona infected found in Badaun uttar pradesh
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

बदायूं जिले में कोरोना के दो संक्रमित और मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में दोनों को पॉजिटिव बताया गया है। अब जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। 

विज्ञापन


इससे पहले सहसवान में दो संक्रमित मिले थे, जिसके बाद सहसवान को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। नये दो मिले पॉजिटिव में से एक शहर का तथा दूसरा सहसवान का है। छह अप्रैल को जिले में कोरोना का पहला संक्रमित व्यक्ति मिला था। 
विज्ञापन


जिस मस्जिद में संक्रमित मिला था उसके आसपास ढाई किमी का एरिया सील कर दिया गया था। अगले दिन सहसवान कस्बे को चार जोन और आठ सेक्टर में विभाजित कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 10 अप्रैल की रात को सहसवान के भवानीपुर खल्ली में दूसरा कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला था, जिसके बाद तत्काल इस इलाके के 14 गांव सील कर दिए गए थे। सोमवार को जिले से 20 सेंपल जांच को भेजे गए थे जिसमें 13 लोग भवानीपुर खल्ली के तथा सात लोग शहर के थे।


इनकी रिपोर्ट बुधवार रात को आ गई, इनमें से दो लोग पॉजिटिव निकले हैं, जिसमें एक शहर का तथा दूसरा भवानीपुर खल्ली का बताया जा रहा है। ऐसे में जिले में अब कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या चार हो गई है। दो और लोगों के संक्रमित होने से प्रशासन में भी हड़कंप की  स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed