फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two more cases registered against the accused of grabbing insurance money

बीमा धनराशि हड़पने के आरोपी पर दो और मामले दर्ज

Tue, 26 Oct 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two more cases registered against the accused of grabbing insurance money
बदायूं। वजीरगंज में हुए हादसे में जान गवाने वाले चार लोगों की किसान दुर्घटना बीमा धनराशि हड़पने के मामले में नामजद वकील महेश कुमार सिंह के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में दो और मामले दर्ज किए गए हैं। विवेचना कायदे से हुई तो वकील के साथ ही कई और चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। वरिष्ठ अफसरों के यहां महत्वपूर्ण पदों पर तैनात कर्मचारी भी निशाने पर आ सकते हैं।
विज्ञापन

वकील महेश कुमार सिंह पर दर्ज ये दोनों मामले बिल्सी थाना क्षेत्र के हैं। इनमें एक महमूदपुर सौगना का और दूसरा मिश्रीपुर मुकईया का है। महमूदपुर सौगना के लेखपाल सरवत अली के मुताबिक 25 नवंबर 2020 को गांव के जुगेंद्र की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। इस पर उनकी पत्नी गीता ने किसान दुर्घटना बीमा धनराशि के लिए आवेदन किया था। जब जांच की गई तो आवेदन के साथ आवास विकास निवासी वकील महेश कुमार सिंह का यूको बैंक का खाता नंबर हाथ लगा। धनराशि आने पर वकील ने निकालकर हड़प कर ली। जबकि मिश्रीपुर मुकईया के लेखपाल ज्ञानचंद के मुताबिक यहां के कैलाश की 25 नवंबर 2020 को सड़क हादसे में मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन

उनकी पत्नी पुष्पा ने किसान दुर्घटना बीमा के लिए आवेदन किया था। इस पर वकील ने उनके परिवार के हर सदस्य के नाम 50-50 हजार रुपये फिक्स किए थे। उन्हें एक लाख रुपया नकद मिल गया था लेकिन ये धनराशि उनके खाते में नहीं आई। वकील ने अपना खाता लगाकर उनका रुपया निकाल लिया। सिविल लाइंस पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी वकील के खिलाफ एक मामला पहले से दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed