फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two men dies due to truck collision in budaun

Budaun News: ट्रक की टक्कर से शाहजहांपुर के बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल

Tue, 18 Jul 2023 12:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jul 2023 12:26 PM IST
सार

मूसाझाग थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसा हो गया। बदायूं आ रहे शाहजहांपुर निवासी बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। चार युवक दो बाइकों पर सवार थे। 

विज्ञापन
two men dies due to truck collision in budaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार शाहजहांपुर के छुटकू उर्फ सत्यवीर और छोटू उर्फ ऋषभ की मौत हो गई, जबकि सुनील और संजीव घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव पथरिया निवासी सुनील और संजीव, पथरिया गांव के छुटकू उर्फ सत्यवीर पुत्र धीरपाल और सेहरामऊ निवासी छोटू उर्फ ऋषभ चारों लोग दो बाइक पर सवार होकर बदायूं आ रहे थे।

विज्ञापन

ट्रक चालक को पकड़ा 

चारों लोग मूसाझाग इलाके में पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटू उर्फ ऋषभ और छुटकू उर्फ सत्यवीर की मौत हो गई जबकि सुनील व संजीव घायल हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। ट्रक कब्जे में ले लिया। 

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए। इसकी सूचना पर उनके परिवार वाले सुबह बदायूं पहुंच गए। परिजनों के आने पर पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed