होमगार्ड को मिली धमकी: आरोपी बोला- तुम्हारी पत्नी की वजह से हारा प्रत्याशी; हत्या के लिए दी दो लाख की सुपारी
होमगार्ड के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया और कहा कि मुझे तुम्हारी हत्या करने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी गई है। धमकी के बाद से होमगार्ड और उसका परिवार दहशत में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के बाद शहरों की सरकार बन गई हैं, लेकिन अब चुनावी रंजिश के मामले सामने आ रहे हैं। बदायूं जनपद में नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव एक होमगार्ड की पत्नी ने भी लड़ा था। संबंधित होमगार्ड की पैरों तले जमीन उस समय खिसक गई, जब एक व्यक्ति ने फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उसकी हत्या की सुपारी दो लाख में दी गई है। होमगार्ड ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
कुंवरगांव कस्बा निवासी होमगार्ड वीरेंद्र की पत्नी ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में होमगार्ड की पत्नी हार गई थी। शनिवार को होमगार्ड के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि तुम्हारी पत्नी की वजह से हमारा प्रत्याशी हार गया। अब मुझे तुम्हारी हत्या करने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी गई है।
धमकी के बाद दहशत में परिवार
धमकाने वाले व्यक्ति ने ये भी कहा कि यदि वह तुम्हारी (होमगार्ड) की हत्या नहीं करता है तो उसे चार लाख रुपए देने होंगे। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से होमगार्ड और उसके परिवार दहशत में है। होमगार्ड वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी
प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम बताया कि होमगार्ड की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है किसके नंबर से कॉल की गई है, इस बात का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।