फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two laborers arrested for using abusive language against PM CM in Budaun

Budaun News: प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के लिए कहे अपशब्द, आरोपी दो मजदूर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 08 Sep 2025 03:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 03:09 PM IST
सार

ईंट भट्ठा पर काम करने वाले दो मजदूरों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपियों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Two laborers arrested for using abusive language against PM CM in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी क्षेत्र में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहे। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने दोनों आरोपी मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें रविवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

  
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिलहरी के पास अतुल का ईंट भट्ठा है। यहां काम करने वाले इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नदेरी के रहने वाले मजदूर मोहब्बे अली पुत्र पुत्र दिलशाद व वकील पुत्र अहमद पुत्र नब्बी अहमद ने शनिवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द कहे थे। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छह सितंबर को एक वीडियो सामने आया, जिसमें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को अपशब्द कहते हुए दो युवक ईंट भट्ठा पर दिख रहे हैं। मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए भट्ठे को चिन्हित करते हुए आरोपियों की पहचान कराई गई। रविवार को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया।  आरोपियों को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed