फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two kanwariyas died in a bike collision in Ujhani Budaun

Budaun News: उझानी में बाइकों की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 29 Jul 2024 07:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jul 2024 07:18 PM IST
सार

बदायूं के उझानी इलाके में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार रात दो बाइकों की टक्कर हो गई, जिससे दो कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन
Two kanwariyas died in a bike collision in Ujhani Budaun
अनिल और अंकित के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी इलाके में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार रात दो बाइकों की आमने- सामने की भिड़ंत में घायल चार कांवड़ियों में मौके पर मृत अंकित के साथी अनिल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक सवार दोनों कांवड़िया भी घायल हैं। वहीं पुलिस ने दोनों मृत कांवड़ियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


हादसा रात करीब 10 बजे बरेली- मथुरा हाईवे पर भूड़ वाली दरगाह के पास हुआ था। हादसे में बदायू के मोहल्ला नेकपुर निवासी अंकित (30) की मौके पर ही मौत हो गई थी। अंकित की बाइक पर बैठे दूसरे कांवड़िया जालंधरी सराय निवासी अनिल (29) भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


अनिल को पुलिस ने यहां अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन इलाज शुरू होने के करब एक घंटे बाद ही अनिल ने दम तोड़ दिया था। बताते हैं कि अनिल और अंकित की बाइक जिस दूसरी बाइक से भिड़ी, उस पर सवार दोनों कांवड़िया भी घायल हो गए थे। दोनों को उनके साथ कांवड़िया मौके पर से अपने साथ निजी अस्पताल ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का उपचार कहां चल रहा, पुलिस को पता नहीं 
दोनों घायल कांवड़ियों का इलाज कहां चल रहा है और उनके नाम-पते क्या है, इसे लेकर सोमवार को भी पसोपेश बना रहा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अंकित और अनिल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे की असल वजह दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक बताई जा रही है। 

बाइक सवारों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। हेलमेट के अभाव में ही अंकित और अनिल के सिर में चोट अधिक लगी थी। मृतक अंकित और अनिल भले ही बदायूं में अलग- अलग मोहल्ले में रहते थे, लेकिन दोनों में दोस्ती थी। दोस्ती की वजह से उन्होंने एक ही बाइक से कांवड़ यात्रा शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed