फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two groups of the same family clashed, 12 injured

Budaun News: एक ही परिवार को दो पक्ष भिड़े, 12 घायल

Sun, 08 Jun 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two groups of the same family clashed, 12 injured
कादरचौक के गांव भदसिया में हुए संघर्ष में पुलिस ने पकड़े पांच लोग।-संवाद
कादरचौक। एक लड़की का फोटो लड़के के मोबाइल फोन में देख लेने के बाद हुई कहासुनी बड़े संघर्ष में बदल गई। परिवार के लोग दो धड़ों में बंट गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। करीब 12 लोगों के चोटें आई हैं। एक पक्ष के दो लोग गंभीर हैं। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव भदसिया निवासी एक ही परिवार के रनवीर और जसवीर के मोबाइल फोन में एक लड़की की फोटो देख लिए जाने के बाद विवाद हो गया। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। परिवार के लोग भी दोनों पक्षों की ओर से आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें जसवीर पक्ष के कृष्णपाल, मीरा, रिंकू, गुड्डो देवी, सुरजीत तो रनवीर पक्ष के अमरपाल, कुंवरपाल, सोनी, मुन्नी घायल हो गए। जसवीर पक्ष की मीरा और कृष्णपाल के गंभीर चोटें आईं हैं। इन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई हैं। तहरीर के आधार पर मारपीट का मामला मानते हुए पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के तहत जसवीर पक्ष से जसवीर, कुंवरपाल और सुधीर तो रनवीर पक्ष से रनवीर और अमरपाल का चालान किया है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed