फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two goons arrested for robbery and murder of young man in Budaun

बदायूं: लूट के विरोध में हुई थी युवक की हत्या, दिल्ली में बेचे गए फोन से मिला सुराग, दो लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2023 05:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 05:35 PM IST
सार

दातागंज कोतवाली क्षेत्र में 30 अगस्त की रात गांव बिहारीपुर निवासी अभिषेक की हत्या कर दी गई थी। बदमाश उसका मोबाइल फोन और कपड़े लूट ले गए थे। वारदात के 18 दिन बाद पुलिस ने हत्याकांड में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two goons arrested for robbery and murder of young man in Budaun
हत्यारोपी बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बिहारीपुर निवासी युवक अभिषेक की हत्या बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर की थी। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से युवक का लूटा गया मोबाइल, कपड़े और एक चाकू बरामद किया है। दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।

विज्ञापन


सोमवार को एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने खुलासा करते हुए बताया कि 30 अगस्त की रात गांव बिहारीपुर निवासी अभिषेक की डहरपुर और बिहारीपुर के बीच चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। दरअसल अभिषेक उस दौरान हजरतपुर से घर लौट रहा था। उसके हाथ में मोबाइल था और वह एक लड़की से चैटिंग करता हुआ आ रहा था। उसकी पीठ पर टंगे बैग में उसके कपड़े रखे हुए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: अवैध संबंध... मां का कत्ल और कुंवारे चाचा को फंसाकर जमीन हड़पने का प्लान; चौंकाने वाली है कत्ल की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह डहरपुर और बिहारीपुर के बीच पहुंचा, तभी तीन बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया था। बदमाशों ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया और उसका मोबाइल व कपड़े आदि लूटकर भाग गए थे। उपचार के लिए बरेली ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई थी। इस संबंध में युवक के परिजनों ने हजरतपुर निवासी लड़की के दो भाइयों और एक भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी लेकिन उनके खिलाफ पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिले। इससे उन्हें छोड़ दिया गया था।

दिल्ली में बेचा था मोबाइल फोन 

जो बदमाश युवक का मोबाइल लूटकर ले गए थे। उन्होंने मोबाइल को दिल्ली में ले जाकर चार हजार रुपये में बेचा था। जिस व्यक्ति ने मोबाइल खरीदा था। उसने नया सिम डालकर मोबाइल चालू किया। इस पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर ली। पुलिस ने दिल्ली जाकर उसे दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव हथिनीभूड़ निवासी वसीम पकड़ा गया। वसीम ने ही युवक का मोबाइल दिल्ली में बेचा था। 

वसीम ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने गांव के ओमेंद्र और जीशान के साथ लूटपाट के इरादे से अभिषेक को रोका था लेकिन उसने लूटपाट का विरोध किया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उन्होंने चाकू से उसकी हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने ओमेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनका तीसरा साथी जीशान अभी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस ने वसीम और ओमेंद्र के पास से युवक का मोबाइल, उसके कपड़े और आला कत्ल चाकू बरामद किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

दातागंज से खरीदा था चाकू

युवक की हत्या करने वाले वसीम, ओमेंद्र और जीशान के खिलाफ कोई और मुकदमा दर्ज नहीं है। वसीम ने एक सप्ताह पहले ही दातागंज से सौ रुपये में चाकू खरीदा था। वह चाकू दिखाकर डराना चाह रहे थे। वह 30 अगस्त की रात अपने गांव से लूटपाट करने ही दातागंज आए थे। 

उन्हें पीठ पर बैग टांगे जाता अभिषेक दिखाई दिया। इससे उन्होंने उसी को निशाना बना लिया। पहले उसे बाइक की टक्कर मारी। फिर गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान अभिषेक ने वसीम को पकड़ लिया था। वह चाकू छीनने की कोशिश कर रहा था लेकिन चाकू नहीं छीन पाया। इससे आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed