फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two gas cylinders explode in Kadar Chowk, grocery shop collapses

Budaun News: कादरचौक में दो गैस सिलिंडर फटे, परचून की दुकान गिरी

Thu, 08 Feb 2024 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Two gas cylinders explode in Kadar Chowk, grocery shop collapses
सुरखा गांव में घटना स्थल फैला दुकान का मलवा। संवाद
सुर्खा गांव में मंगलवार रात हुआ हादसा, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के सुर्खा गांव में मंगलवार रात दो गैस सिलिंडर फटने से परचून की दुकान गिर गई। सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दुकान के पीछे मकान में सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया।
हादसा मंगलवार रात करीब दो बजे हुआ। उस वक्त ग्राम सुर्खा निवासी मोरपाल का परिवार अपने मकान में गहरी नींद में सो रहा था। बताते हैं कि उनके मकान के अगले हिस्से में परचून की दुकान है। इसमें दो गैस सिलिंडर रखे थे। रात अचानक दुकान में आग लग गई। इससे वहां रखे दोनों गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए।
विज्ञापन

रात दो बजे अचानक धमाका सुनकर मोहल्ले वालों के होश उड़ गए तो मोरपाल के परिवार वाले सन्न रह गए। जब वे दुकान की ओर बढ़े तो वहां केवल धुआं ही धुआं था। दुकान की छत गिरने के साथ दीवारें बिखर गईं थीं। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दुकान में सुलग रही आग पानी डालकर बुझाई। मोरपाल का कहना है कि दुकान में बिजली का कनेक्शन तक नहीं है, आग कैसे लगी, वह इस बात से खुद हैरान है। बोला-गनीमत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed