बदायूं में दो दोस्तों की मौत: रात में ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे दोनों, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे। तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हादसा हो गया। कादरचौक-बदायूं मार्ग पर देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
कादरचौक निवासी युवक सौरभ जौहरी उर्फ चीता (21 वर्ष) व वीरेश उर्फ विपिन (20 वर्ष) दोनों दोस्त थे। सौरभ के चाचा ने बताया कि दोनों ने सोमवार रात कस्बे के ढाबे पर खाने के लिए मुर्गा बनवाया था। ढाबा संचालक ने उनके देर से पहुंचने पर मुर्गा को दूसरे को बेच दिया। इसके को लेकर दोनों ने ढाबा संचालक से झगड़ा किया था। इस पर वहां पुलिस भी पहुंची थी।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत में भारी बारिश: पेड़ गिरने से किसान की मौत, सड़कें डूबी, स्कूलों में भरा पानी, जिले में बाढ़ का खतरा
दूसरे ढाबे जा रहे थे दोनों
इसके बाद दोनों भदरौली के पास ढाबे पर खाना खाने को जाने लगे। इसी दौरान असरासी पुलिया के पास उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सौरभ उर्फ चीता दो भाई में छोटा था। उनके पिता गोपाल जौहरी समोसे की दुकान चलाते है। वह उनकी दुकान में मदद करता था।
वीरेश उर्फ विपिन पांच भाई में सबसे बड़ा था। विपिन के पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मोहल्ले में दो दोस्तों की मौत के बाद माहौल गमगीन हो गया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।