{"_id":"69bc3ee8c3855c32b008e123","slug":"two-families-were-forced-to-migrate-from-kheda-jalalpur-badaun-news-c-123-1-sbly1018-159719-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेड़ा जलालपुर से पलायन को मजबूर हुए दो परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेड़ा जलालपुर से पलायन को मजबूर हुए दो परिवार
Thu, 19 Mar 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर के रहने वाले दो परिवारों ने हत्या की आशंका जताई है, इससे वह गांव से पलायन करने को मजबूर हैं। आराेप है कि आरोपी उनको लगातार धमकियां दे रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन न तो उनकी सुनवाई कर रहा है और न ही आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की लापरवाही के चलते मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी के एचपीसीएल में तैनात दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई। इसके बाद भी जिले की पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं कर रही है। घटना को मात्र छह दिन ही बीते हैं कि दूसरा मामला उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर से सामने आया है। यहां के रहने वाले अशोक कुमार व उदय प्रताप ने बताया है कि उनके मामा विजय सिंह ने उनके नाम चल अचल संपत्ति कर दी थी। गांव के ही कुछ लोग उनकी जमीन व मकान पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। बताया कि कई साल पहले मामा हत्या के मामले में जेल गए थे। जेल में उनकी मौत हो गई। जिस परिवार के दो लोगों की हत्या हुई थी अब वही परिवार मामा के मरने के बाद उनसे बदला लेना चाहता है। इसीलिए उनकी जमीन व मकान से लेकर नाली तक पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं और बार-बार हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी सुबह-सुबह शराब पीकर उनके दरवाज़े पर गाली-गलौज करते हैं, ईंट-पत्थर फेंकते हैं और कई बार तमंचा दिखाकर डराया गया। आरोप है कि अशोक व उदय प्रताप की निजी ज़मीन पर जबरन अपना सामान रख दिया है। पीड़ितों ने बताया कि इन घटनाओं की लिखित व मौखिक शिकायतें थाना उसहैत पुलिस से लेकर डीएम व एसएसपी को दर्जनों बार शिकायती पत्र दिए। पीड़ित परिवार ने बताया कि पुलिस लगातार उनका ही चालन कर देती है। अब परेशान होकर दोनोंं परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने अपनी हत्या की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
कोट,
मेरे सामने अभी ऐसा कोई प्रकरण नहीं आया है। तीन दिन पहले ही उझानी सर्किल का चार्ज संभाला है। अगर पीड़ित परिवार उनके पास आता है या शिकायती पत्र देता है जो जांच कराने के बाद जाे भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। - सुनील कुमार सिंह, सीओ उझानी