{"_id":"64fb5ac715467aaa460c4754","slug":"two-died-of-fever-in-bilhari-village-badaun-news-c-123-1-sbly1001-3975-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिलहरी गांव में बुखार से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिलहरी गांव में बुखार से दो की मौत
विज्ञापन
एक माह में नौ लोगों की जा चुकी है जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं/ म्याऊं। जिले में बुखार बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को बिलहरी गांव में दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार एक माह में यहां नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
ब्लॉक क्षेत्र के बिलहरी गांव में बुखार का प्रकोप एक माह से है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग यहां तीन बार कैंप लगा चुका है, बावजूद इसके बुखार है कि थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को अमीना पत्नी फारूख और अर्शी पत्नी रिहान की बुखार से मौत हो गई, जबकि रविवार को 55 साल की खागान, शनिवार को रियाज बानो, बृहस्पतिवार को इंसान खान की पत्नी मैजमीन की मौत हो गई थी।
-
डेंगू के दो, मलेरिया के 10 मरीज मिले
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को 12 गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इसमें विभाग को मलेरिया के 10 और डेंगू के दो मरीज मिले।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने दातागंज, इस्लामनगर, म्याऊं, कादरचौक, सहसवान, सालारपुर और समरेर ब्लॉक के गांव में कैंप लगाया। इसमें समरेर के कामान में तीन, किशोरपुर में एक, सालारपुर के पुठी में एक,शेखूपुर में एक, सहसवान के तौफी नगला में एक और इस्लामनगर के जखोरा में एक मलेरिया पीवी, समरेर के किशोरपुर में एक, सालारपुर के पुठी में मलेरिया पीएफ का एक और कादरचौक के नूरपुर में डेंगू के दो मरीज पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को विभाग ने 755 लोगों की जांच की। संवाद