{"_id":"581213c24f1c1b3924bc46b2","slug":"two-died-from-dengue-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से भट्ठा मजदूर समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से भट्ठा मजदूर समेत दो लोगों की मौत
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने के बाद भी जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। चौबीस घंटे में एक भट्ठा मजदूर समेत दो लोगों की डेंगू से मौत हो गई। बुखार से मरने वालों की संख्या जिले में अब 100 के पार हो चुकी है। सैकड़ों लोग बीमार हैं।
अगस्त के पहले सप्ताह में बुखार का प्रकोप शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी अब तक इस पर काबू नहीं हो पा रहा है। गुलड़िया कस्बा निवासी भूरे लाल (48) पुत्र टीकाराम ईंट भट्ठा पर मजदूर था। उसे कई दिन से बुखार आ रहा था। बरेली के एक अस्पताल में डॉक्टर ने भूरे को डेंगू की पुष्टि की थी। गुरुवार को भूरे की मौत हो गई।
इधर, कादरचौक थाने के गांव बेहटा डंबर नगर निवासी अजमेरी नाम के अधेड़ की दिल्ली के एक अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। अजमेरी (45) पुत्र भूरे को गई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां फायदा न होने पर उसे दिल्ली ले गए थे। दिल्ली में डॉक्टर ने उसे डेंगू होने की पुष्टि की। इलाज के दौरान अजमेरी की मौत हो गई।