फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two children drowned in the straw

भूसे में दबकर दो बच्चों ने दम तोड़ा

Mon, 17 Jul 2017 11:20 PM IST
मूसाझाग (बदायूं)।
मूसाझाग (बदायूं)। Updated Mon, 17 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two children drowned in the straw
भूसे में दबकर दो बच्चों ने दम तोड़ा - फोटो : भूसे में दबकर दो बच्चों ने दम तोड़ा
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर सुलरा में दो मासूम बच्चों की भूसे का ढेर गिर जाने के बाद उसमें दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार को दोपहर में यह हादसा हुआ, दोनों बच्चों के परिवारों में कोहराम है।
विज्ञापन

मोहम्मदनगर सुलरा के रहने वाले चंद्रभान की बेटी कुढ़ाशाहपुर में ब्याही है। वह अपनी दो साल की बेटी निधि के साथ मायके आई हुई थी। चंद्रभान के घर के एक कमरे में भूसे की बुर्जी बनी हुई है। बुर्जी में नीचे से भूसा निकाला जा चुका था, जबकि ऊपर काफी भूसा था। सोमवार दोपहर निधि गांव के ही वीरेंद्र के दो वर्षीय बेटे अंशल के साथ खेल रही थी। दोनों बच्चे खेलते-खेलते भूसे की बुर्जी वाले कमरे में पहुुंच गए। इसी दौरान ऊपर से भूसे की बुर्जी ढह गई, दोनों बच्चे इसमें दब गए। काफी देर तक दोनों बच्चे नहीं दिखे तो परिवार के लोगों ने इनकी तलाश की। गांव में भी दोनों बच्चों को तलाशा गया। इनका कोई पता नहीं लगा। शक होने पर भूसे की बुर्जी वाले कमरे में देखा तो यहां भूसा नीचे पड़ देखकर शक हुआ। परिवार और गांव के लोगों ने भूसा हटाया तो इसमें अंशल और निधि दबे हुए मिले। इससे परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों को निजी डॉक्टर के यहां ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के परिवार में कोहराम है। गांव में भी इस घटना के बाद गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed