फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two child died due to sewer

Budaun News: बच्चों के लिए जानलेवा बना कुंवरगांव का नाला, दो की जा चुकी जान

Sun, 29 Jan 2023 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
two child died due to sewer
कुंवरगांव (बदायूं)। कस्बे में बिना चहारदीवारी का नाला बच्चों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। दो हादसे होने के बाद यह अन्य बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है पर नगर पंचायत ने पिछले साल एक बच्ची के डूबने के बावजूद सबक नहीं लिया। परिणाम स्वरूप शनिवार रात एक और बच्चे की नाले में डूबकर जान चली गई।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे में जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां नाले पर बाउंड्री ही नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ समय पहले यहां पानी भरा रहता था। लोगों को नारकीय जीवन गुजारना पड़ रहा था। बमुश्किल नगर पंचायत ने सड़क ठीक करवा दी। सड़क ऊंची डलवा दी गई। इससे सड़क किनारे का नाला और गहरा हो गया।
विज्ञापन

वहां सड़क भी ज्यादा चौड़ी नहीं है लेकिन बच्चों के लिए ज्यादा खतरा बना रहता है। पिछले साल इसी जगह पर एक बालिका की डूबकर मौत हो गई थी। उस दौरान नगर पंचायत ने एक गड्ढा खोदवाया था। बच्ची की मौत के बाद गड्ढा पटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शनिवार रात एक तीन वर्षीय बालक राज की नाले में डूबकर मौत हो गई। राज अपने माता-पिता का अकेला बेटा था। लोगों का कहना है कि अगर नाले की बाउंड्री नहीं बनाई जाए तो कम से कम नाले के ऊपर पटिया ही डलवा दी जाएं, जिससे बच्चों के लिए खतरा नहीं रहेगा।

बच्चे की एक हादसे में जान गई है। नाले खुले होते हैं, उन्हें बंद नहीं किया जा सकता। अगर बजट आता है तो नाले पर चहारदीवारी बनाने की कोशिश की जाएगी। - रविचंद भारती, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed