फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two cars stolen in one night

Budaun News: एक ही रात में दो कार चोरी

Fri, 15 Sep 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two cars stolen in one night
उझानी निवासी कार मालिक शमशुल। संवाद
एक कार मालिक ने खुद खंगाले सीसीटीवी कैमरे के फुटेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। वाहन चोरी की घटनाओं का सिलसिला यहां रुकने का नाम नहीं ले रहा । बुधवार रात चोरों ने नझियाई और गंजशहीदा मोहल्ले में घरों के सामने खड़ीं दो कार चुरा लीं। दोनों घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं, लेकिन चोरों के चेहरे पहचान में नहीं आ सके।
पहली घटना नझियाई मोहल्ले में प्राथमिक विद्यालय के पास की है। मोहल्ले के धीरज कुमार ने अपनी इको कार घर के पास ही सड़क किनारे खड़ी कर दी। तड़के वह घर से बाहर निकले तो कार नजर नहीं आई। धीरज ने हलवाई चौक समेत दो अन्य स्थानों पर निजी प्रतिष्ठानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो कार कछला रोड बाजार की ओर निकलती दिखी।
विज्ञापन

इसके अलावा गंजशहीदा मोहल्ला निवासी शमशुल ने कार घर के पास ही मस्जिद के सामने खड़ी की थी। उसे भी रात में चोर चुरा ले गए। शमशुल ने भी सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद कोतवाली जाकर पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराया। शमशुल और धीरज की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोपहर बाद दोनों स्थानों पर मौका मुआयना किया। बता दें कि पांच दिन पहले चोरों ने मिल कंपाउंड में भी कार चोरी की कोशिश की थी, लेकिन जाग हो जाने पर चोर खिसक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार चोरी की कोशिश, दो ऑटोलिफ्टर दबोचे

सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस इलाके में खेड़ा नवादा पुलिस चौकी के नजदीक बुधवार रात दो ऑटोलिफ्टरों ने कार चोरी करने की कोशिश की। उन्होंने लॉक तोड़कर कार को स्टार्ट कर लिया लेकिन तभी लोगों ने उन्हें दबोच लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उनमें एक नाबालिग बताया जा रहा है।
मामला बुधवार रात करीब दस बजे का है। खेड़ा नवादा निवासी सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की कार पुलिस चौकी के पीछे खड़ी थी। उसके सामने तमाम लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान दो ऑटोलिफ्टर घूमते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने लोगों की बिना परवाह किए कार का लॉक तोड़ लिया और उसे स्टार्ट भी कर लिया। जैसे ही सपा नेता और अन्य लोगों की ऑटोलिफ्टरों पर नजर पड़ी उन्होंने शोर मचाकर तमाम लोगों को इकट्ठा कर लिया और घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया।

सभी लोग उन्हें पकड़कर पुलिस चौकी ले गए। जहां पूछताछ में एक ऑटोलिफ्टर ने अपना नाम बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कुड्डा निवासी असलम पुत्र मुल्तान बताया। दूसरा भमोरा थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर का रहने वाला है लेकिन वह नाबालिग निकला। थाना पुलिस ने दोनों ऑटोलिफ्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैै। थाना पुलिस ने असलम को जेल भेज दिया है। नाबालिग को बरेली बाल सुधारगृह भेजा गया है। संवाद

उझानी निवासी कार मालिक शमशुल। संवाद

उझानी निवासी कार मालिक शमशुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed