फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two canters full of protected animals caught in Bisauli, four in custody

Budaun News: बिसौली में संरक्षित पशुओं से भरे दो कैंटर पकड़े, चार हिरासत में

Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two canters full of protected animals caught in Bisauli, four in custody
बिसौली। पुलिस ने संरक्षित पशुओं को भरकर ले जा रहे दो कैंटर पकड़े हैं। साथ ही चार लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लोग खुद को पशु व्यापारी बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तीन बजे नगर के हिन्दूवादी नेताओं ने आसफपुर मार्ग पर आ रहे कैंटरों को रोकने का प्रयास किया। जब कैंटर नहीं रुके तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसफपुर तिराहे पर दोनों कैंटरों को रोक लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने कैंटर सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया। कैंटर पकड़े जाने की सूचना पर दो पशु व्यापारी भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने डेयरी के लिए शाहबाद के पास पशु मेले से इन्हें खरीदकर लाने की बात कही। पुलिस ने टैग लगे संरक्षित पशुओं की जानकारी ली तो पर्ची में लिखित नाम से मेल नहीं खा रही थी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी सच सामने आएगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed