{"_id":"6979182e2b9ed977f803f13a","slug":"two-brothers-have-been-booked-on-charges-of-kidnapping-a-teenage-girl-badaun-news-c-123-1-sbly1006-155932-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिल्सी। गांव रिसौली में किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 26 जनवरी की अपराह्न करीब दो बजे गांव का ही अंशु अपने बड़े भाई विनोद की मदद से उसकी 19 वर्षीय पुत्री को घर से जबरन अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं लग सका।
पीड़िता की मां का आरोप है कि दोनों आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर पीड़िता को अभिरक्षा में ले लिया जाएगा। संवाद