फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two and a half year old girl died by drowning in the river

बदायूं: खेलते वक्त अरिल नदी में गिरी ढाई साल की बच्ची, डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 22 Sep 2023 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Sep 2023 04:59 PM IST
सार

अपने भाई और मोहल्ले के बच्चों के साथ ढाई साल की बच्ची नदी किनारे खेल रही थी। इसी दौरान वह किसी तरह नदी में जा गिरी, जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसका शव निकाला। 

विज्ञापन
Two and a half year old girl died by drowning in the river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में ढाई वर्ष की बच्ची साक्षी की अरिल नदी में डूबकर मौत हो गई। वह अपने भाई और मोहल्ले के बच्चों के साथ नदी किनारे खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची नदी में गिर गई। जब तक उसको बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


ग्राम वलीमगंज निवासी ब्रजलाल की बेटी साक्षी दो भाई-बहन में छोटी थी। परिवार वालों के मुताबिक उनके गांव के नजदीक से अरिल नदी बह रही है। उसके किनारे पर अक्सर गांव के बच्चे खेलने चले जाते हैं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को साक्षी भी अपने चार वर्षीय भाई आयुष और मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ नदी किनारे खेलने चली गई। खेलते समय अचानक बच्ची नदी में जा गिरी। यह देखकर अन्य बच्चे रोने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम भाई ने घरवालों को बताया 

आयुष रोता हुआ घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। परिवार वाले दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। तब तक कुछ लोगों ने नदी में बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। करीब आधा घंटा बाद बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वाले उसके शव को घर ले गए।

बच्ची के पिता ब्रजलाल प्रयागराज में मजदूरी करने गए थे। हादसे की सूचना पर ब्रजलाल देर रात घर पहुंचे। इसके बाद परिवार वालों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंच गई और शुक्रवार दोपहर बालिका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।

ब्रजलाल ने बताया कि बच्ची खेल-खेल में नदी में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। उनके दो बच्चों में साक्षी छोटी थी। उसके शव को कछला गंगा घाट पर दफन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed