फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two ambulances and one bus seized, fine of Rs 1 lakh on semitrailer manufacturer

Budaun News: दो एंबुलेंस और एक बस सीज, सेमीट्रेलर निर्माता पर एक लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 13 Apr 2024 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two ambulances and one bus seized, fine of Rs 1 lakh on semitrailer manufacturer
बस की चेकिंग करते पीटीओ। स्रोत-एआरटीओ
बदायूं। यात्रीकर अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति ने शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एक लोकल निर्मित सेमीट्रेलर पकड़ा। उसको बनाने वाले पर एक लाख रुपये और वाहन मालिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना डाला है। उन्होंने एक रोडवेज बस और दो एंबुलेंस को सीज कर दिया। एक बोलेरो का भी चालान किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यात्रीकर अधिकारी बिसौली-बदायूं रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। दोपहर के उन्हाेंने बिसौली कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2021 से बिना फिटनेस के चल रही एंबुलेंस पकड़ी। उसको सीज करके बिसौली पुलिस के हवाले कर दिया। उसी दौरान एक और एंबुलेंस उधर से गुजरी। यह एंबुलेंस उत्तराखंड से बिक्री हुई थी और उसको बिना पंजीकरण, बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। पीटीओ ने उसे भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में चल रही एक बोलेरो का चालान किया गया है। उसका पंजीकरण निरस्त करने के लिए नोटिस भेजा गया है। इस चेकिंग के दौरान बरेली डिपो की एक रोडवेज बस पकड़ी गई। उस पर सितंबर माह से अब तक का कर बकाया चल रहा था। इससे उसे भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शाम के समय बाईपास पर एक 18 टायर ट्रक सेमीट्रेलर पकड़ा गया। उसका पिछला हिस्सा लोकल निर्मित था। उसका कोई पंजीकरण नहीं था और न ही कंपनी का नाम लिखा था, जिससे पीटीओ ने उसको बनाने वाले पर एक लाख रुपये का जुर्माना डाला है। उन्होंने सेमीट्रेलर मालिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना डाला है। जुर्माना जमा करने के बाद ही सेमीट्रेलर को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed