{"_id":"6ab2de5b6545c6cc200c2a65","slug":"two-accused-arrested-in-fake-potash-case-badaun-news-c-123-1-sbly1006-173750-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नकली पोटाश के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नकली पोटाश के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस द्वारा भेजे गए आरोपी। संवाद
बिल्सी। गांव खैरी के पास हाईवे के किनारे बने शादी हॉल में नकली पोटाश तैयार करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत की ओर से 20 सितंबर को कोतवाली में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने फरियाद पुत्र हसमत निवासी घूरनपुर, थाना सहसवान और मुनीफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी खैरी, थाना बिल्सी को गांव खैरी से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 19 सितंबर को कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के खैरी गांव के पास हाईवे किनारे स्थित एक शादी हॉल में नकली पोटाश तैयार की जा रही है।
सूचना पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारा। यहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध पोटाश के कट्टे बरामद हुए। जांच के दौरान मौके से 275 कट्टे संदिग्ध और अवैध पोटाश, करीब 20 क्विंटल नमक, गेरू, कट्टों की सिलाई करने वाली मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया गया था। इसके बाद कृषि विभाग ने नमूने जांच के लिए भेजने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि नकली पोटाश तैयार करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बरामद सामग्री और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।