फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tuesday night, the whereabouts of the two farmers had imposed

तो मंगलवार रात ही ठिकाने लगा दिए थे दोनों किसान

Thu, 09 Jun 2016 11:02 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Tuesday night, the whereabouts of the two farmers had imposed
murder
किसान इतवारी और धर्मपाल को बदमाशों ने मंगलवार रात ही ठिकाने लगा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के शव दो दिन से ज्यादा पुराने होने की रिपोर्ट से यही लग रहा है। वारदात को भी शातिराना तरीके से अंजाम दिया गया। दोनों के खेतों से सोमवार रात पंपिंग सेट भी चोरी हुए थे। ऐसे में इलाके में किसी गिरोह के सक्रिय होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

मंगलवार रात तक जब इतवारी और धर्मपाल घर नहीं लौटे तो गांव और परिवार के लोग दोनों को तलाशने खेत पर गए। यहां सब कुछ सामान्य था। धर्मपाल की आर्थिक स्थिति अच्छी है। हालांकि, इतवारी के पास सिर्फ पांच बीघा जमीन है। सोमवार को दोनों के पंपिंग सेट चोरी होने की वजह से दोनों ने मंगलवार को खेत पर ज्यादा समय दिया। इलाके के लोगों की मानें तो आसपास के गांवों में कई बार गिरोह बंद बदमाशों को देखा गया है। शायद बदमाशों के गिरोह ने ही अपहरण के बाद दोनों की हत्या की है। इधर, ककोड़ा के जंगल में मौका मुआयना करने के बाद प्रभारी एसएसपी अनिल कुमार यादव और सीओ उझानी जेएस पाटनी ने दोनों के खेत भी देखे। यहां भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। दोनों की हत्या की कोई वजह भी सामने नहीं आ रही है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 पुलिस के लिए चुनौती बनेगी मर्डर मिस्ट्री
बदायूं। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने से साफ है कि यह मर्डर मिस्ट्री पुलिस के लिए चुनौती साबित होगी। दोनों के शव सिवाया हामिदपुर से करीब तीन किलोमीटर दूर ककोड़ा के जंगल में मिले हैं। इतना तो साफ है कि इनकी हत्या करने के बाद शव यहां फेंके गए हैं। पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल रहा है। दोनों की कोई रंजिश भी नहीं थी। प्रयोगशाला से विसरा रिपोर्ट आने में भी वक्त लगेगा। ऐसे में इस मर्डर मिस्ट्री का जल्द खुलासा होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आठ जुलाई को तय है बहन की शादी
कादरचौक। धर्मपाल अपने परिवार में इकलौता बेटा है। परिवार में माता-पिता के साथ पत्नी सोमवती, छह वर्षीय बेटी खुशबू, चार वर्षीय ममता, तीन वर्षीय बेटा बंटी और दो वर्षीय पंकज हैं। धर्मपाल की बहन सीमा की शादी सहसवान से तय हो चुकी है। आठ जुलाई को उसकी बारात आनी है। उससे पहले ही धर्मपाल की हत्या हो गई। बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed